महराजगंज :बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित कलवारगढ़ के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित कलवारगढ़ के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार बाइक (UP 56J 7551) और एक चार पहिया वाहन (UP 56BA 4587) की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतकों की पहचान महेश पुत्र रामदास और अजय पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। दोनों युवक महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बनहा सोनचिरैया के निवासी थे और रात में अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कालीनगर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस मौके पर, वाहन चालक फरार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहाँ पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद चार पहिया वाहन खाई में जा गिरा। इस बीच, वाहन का चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार चालक और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस दुखद घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है।

 

Voice Of News 24