मऊ
मऊ जनपद के नगर कोतवाली में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक अच्छी पहल की गई है। उनके बच्चों की देखभाल के लिए एक आधुनिक शिशु गृह (क्रेच एवं प्ले रूम) स्थापित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर कोतवाली में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक अच्छी पहल की गई है। उनके बच्चों की देखभाल के लिए एक आधुनिक शिशु गृह (क्रेच एवं प्ले रूम) स्थापित किया गया है। यह कदम शासन के निर्देश और ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत उठाया गया है।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस क्रेच का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को एक सुरक्षित और सहज कार्य वातावरण देना है। इसमें जन्म से लेकर पाँच साल तक के बच्चों के लिए मनोरंजन और विकास की सभी ज़रूरी सुविधाएँ मौजूद हैं।
शिशु गृह में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए रंग-बिरंगे खिलौने, पढ़ाई का सामान और आरामदायक बैठने की व्यवस्था है। यह पहल महिला पुलिसकर्मियों को बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों को पूरा करने में मदद करेगी, क्योंकि उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में सीखेंगे और खेलेंगे।
मऊ में रसोइयों का विशाल प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन, 12 माह का मानदेय और कैजुअल लीव समेत 7 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपाhttps://t.co/uFo5dF2Ao6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2025























