गाजीपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला: “राम मंदिर अब हकीकत, विरोधी उड़ाते थे मजाक”

गाजीपुर

गाजीपुर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुँचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजीपुर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुँचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने धर्म, विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर जोर दिया और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जो विरोधी कभी भगवान राम और राम मंदिर का मजाक उड़ाते थे, वह मंदिर आज एक हकीकत बन चुका है।

सीएम योगी ने कहा

“विरोधी भगवान राम का मजाक उड़ाते थे, (लेकिन) राम मंदिर अब हकीकत बन चुका है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है और अयोध्या का वैभव वापस लौट आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण लोगों के लिए एक सपना जैसा था, जिस पर विरोधी लगातार सवाल खड़े करते थे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी बात की और दोहराया कि उत्तर प्रदेश में माफिया के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।

मठ में पूजा और शहीद आश्रितों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम गाजीपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बेटे जैनुल हमीद सहित कई शहीद आश्रितों को सम्मानित किया।

सम्मान कार्यक्रम के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से भुड़कुड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने साधु-संतों के साथ संवाद किया।

“धर्म, विकास और सुरक्षा एक साथ”

अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार धर्म, विकास और सुरक्षा को एक साथ लेकर चल रही है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि, “कुछ तत्व समाज में दुष्प्रचार फैलाते हैं, लेकिन जनता को सच्चाई और एकता के मार्ग पर ही चलना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को वीरों की भूमि बताया और कहा कि यहाँ के लोग देश के लिए बलिदान की भावना रखते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब ढाई घंटे तक गाजीपुर में रुके और दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.