महराजगंज: DM और SP ने पटाखा फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

महराजगंज

आगामी त्योहारों, विशेषकर दिवाली और छठ के मद्देनजर महराजगंज में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरेंदा थाना क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री का संयुक्त निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ थाना फरेंदा के ग्राम पंचायत पिपरा विशंभरपुर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री एवं भंडार स्थल का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस की वैधता, और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

सुरक्षा मानकों पर सख्त निर्देश

डीएम ने फैक्ट्री संचालक को कई सख्त निर्देश दिए

फैक्ट्री परिसर में केवल अधिकृत मात्रा में ही बारूद और विस्फोटक पदार्थ रखे जाएँ।

कार्यस्थल पर सुरक्षा दूरी, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य हों।

पटाखा निर्माण और भंडारण का कार्य आबादी क्षेत्र से सुरक्षित दूरी पर हो।

भंडारण स्थल पर विद्युत कनेक्शन न हो और लोहे के दरवाजे व खिड़कियां न हों।

डीएम ने मौके पर अग्निशामक सिलिंडर को चलाकर भी देखा, जो क्रियाशील पाया गया। हालांकि, उन्होंने मौके पर मौजूद बालू और पानी की मात्रा को बढ़ाने का निर्देश दिया।

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित होने वाली किसी भी फैक्ट्री या भंडार गृह के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एसडीएम फरेंदा और एफएसओ को पटाखा फैक्ट्रियों का नियमित निरीक्षण कर मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही, अग्निशमन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने और पुलिस प्रशासन को ऐसे स्थलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई दुर्घटना न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, एफएसओ वीरसेन और एसओ फरेंदा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.