महराजगंज: जर्जर ट्रांसफार्मर और बाँस के खंभों के सहारे जिंदगी ,बिजली विभाग से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के नगवा गाँव में बिजली की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के नगवा गाँव में बिजली की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। गाँव के निवासियों ने जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर और ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण पैदा हुए बिजली संकट को लेकर अधिशासी अभियंता से गुहार लगाई है।

गाँव निवासी अजय सहानी ने अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में बताया कि नगवा में मात्र एक 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जबकि इस पर 130 कनेक्शन धारियों का लोड है, जो मिलकर लगभग 144 किलोवॉट बिजली का उपयोग कर रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर हर दूसरे दिन खराब हो जाता है, जिससे पूरा गाँव घंटों बिजली कटौती का सामना करने को मजबूर है।

Image

 

दुर्घटना का खतरा: बाँस के खंभों के सहारे बिजली

शिकायत में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। गाँव में लिंक रोड से आगे तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। लंबी दूरी के कारण ग्रामीण बाँस के खंभों के सहारे अपने घरों तक तार खींचकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सहानी के अनुसार, “लम्बी दूरी के कारण तार बहुत नीचे लटक रहे हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।” ग्रामीणों ने प्रशासन से उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर और लिंक रोड पर आवश्यकतानुसार बिजली के खंभे लगवाने की मांग की है ताकि इस बड़ी राहत मिल सके।

विद्युत विभाग से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा है, ताकि नगवा गाँव को बिजली संकट और दुर्घटना के खतरे से मुक्ति मिल सके।

 

Voice Of New 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.