सिद्धार्थनगर: छात्र की सड़क हादसे में मौत,12 अक्टूबर को होना था सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में सब-रजिस्ट्रार पद के लिए इंटरव्यू

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में एक होनहार छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा मनीष पांडे (28) अपनी कार समेत 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में एक होनहार छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा मनीष पांडे (28) अपनी कार समेत 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

12 अक्टूबर को था सब-रजिस्ट्रार का इंटरव्यू

जानकारी के अनुसार बताते चले की उसका बाजार थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी मनीष दशहरे में अपने घर आया था। आगामी 12 अक्टूबर को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में सब-रजिस्ट्रार पद के लिए उसका इंटरव्यू निर्धारित था, जिसके चलते वह घर पर ही रुका हुआ था। परिवार में उसकी नौकरी और शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

हादसे की जानकारी पुलिस ने दी

हादसा सोमवार देर रात जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र में ककरही पुल और जोगिया के बीच पुलिया के मोड़ पर हुआ। मनीष सोमवार को किसी काम से बांसी गए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई आशीष पांडे को फोन करके एक घंटे में घर पहुंचने की जानकारी दी थी।

जब देर रात तक मनीष घर नहीं पहुंचे, तो परेशान होकर भाई आशीष ने उन्हें फोन किया। फोन पुलिस ने उठाया और उन्हें दुर्घटना में भाई की मौत की खबर दी। मनीष के पिता वीरेंद्र पांडे का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार में अब सिर्फ माँ, भाभी और बड़े भाई आशीष बचे हैं।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

जोगिया थानाध्यक्ष मीरा चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि तेज रफ्तार के कारण कार मोड़ पर अनियंत्रित हुई और खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.