देवरिया छेड़खानी केस: इंटर कॉलेज प्रिंसिपल-मैनेजर ने सौंपी 30-30 पेज की रिपोर्ट, जांच अंतिम चरण में

देवरिया

देवरिया जनपद के पथरदेवा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा से छेड़खानी के गंभीर आरोपों की जांच अब अपने निर्णायक चरण में पहुँच गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के पथरदेवा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा से छेड़खानी के गंभीर आरोपों की जांच अब अपने निर्णायक चरण में पहुँच गई है। मामले में आरोपित कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने अपनी-अपनी विस्तृत रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी है।

यह मामला तब सामने आया था जब कक्षा 10 की छात्रा ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), गोरखपुर और पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी थी।

प्रिंसिपल और मैनेजर ने सौंपी लंबी रिपोर्ट
जांच को आगे बढ़ाते हुए, कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक दोनों ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआई ओएस) आर.एन. भारती को अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि दोनों रिपोर्ट लगभग 30-30 पेज की हैं, जिनमें उन्होंने घटनाक्रम और अपने पक्ष में विस्तृत साक्ष्य और स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए हैं।

जांच अधिकारी करेंगे अंतिम निर्णय
संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर, डीआईओएस देवरिया ने मामले की प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी एडीआई ओएस आर.एन. भारती को सौंपी थी। जांच अधिकारी भारती ने करीब एक सप्ताह पहले विद्यालय का दौरा कर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से अलग-अलग पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की थी।

अब, एडीआई ओएस आर.एन. भारती इन दोनों विस्तृत रिपोर्टों के साथ-साथ पहले से एकत्र किए गए सभी साक्ष्यों की गहनता से जाँच करेंगे। इसी समीक्षा के आधार पर वह अपनी अंतिम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह मामला शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.