हापुड़ में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया मामला, जाँच शुरू

हापुड़

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ और जबरन बात करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ और जबरन बात करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

उत्पीड़न और धमकी

पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपी युवक उसे कोचिंग आते-जाते समय परेशान करता था। वह छात्रा पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था और डराता-धमकाता भी था।

जब छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो परिजन आरोपी युवक के ट्यूशन पर पहुँचे, जहाँ युवक ने सबके सामने माफ़ी भी माँगी थी।

हालांकि, माफ़ी माँगने के बाद आरोपी युवक अपनी माँ के साथ छात्रा के घर पहुँचा। वहाँ उसने गाली-गलौज की और छात्रा को धमकी दी, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

पुलिस ने शुरू की जाँच

 

 

Voice of News 24