मेरठ में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा; 4 घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मोहल्ले के दबंगों ने एक परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
जानकारी के अनुसार, यह विवाद सुल्तानपुर गांव निवासी महताब पुत्र अकबर और पड़ोस में रहने वाले आठ लोगों—सलमान, सत्यमान, कमरान, मारूफ उर्फ मल्लो, परवेज उर्फ पर्रु, नावेद, जिशान (सभी पुत्रगण जुल्फिकार) तथा सकील (पुत्र मुनज्जफर)—के बीच चल रहा था।

बताया गया है कि इस जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट और पंचायतें हो चुकी थीं। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी बृहस्पतिवार को महताब के घर पहुंचे और परिवार पर हमला बोल दिया।

सीसीटीवी फुटेज से होगी कार्रवाई
हमले में महताब के परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।

पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.