मेरठ हत्याकांड अपडेट: आदिल की हत्या का ‘लाइव वीडियो’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई युवक आदिल (25) की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई युवक आदिल (25) की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। हत्या का कथित “लाइव वीडियो” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की जांच को एक नई दिशा दी है।

पड़ोस के हमजा पर साथियों संग हत्या का आरोप

वायरल वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि आदिल की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले हमजा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की है।

आशंका है कि हत्या को एक शराब पार्टी के दौरान अंजाम दिया गया। वीडियो में कथित तौर पर दिख रहा है कि आरोपी हमजा और उसके साथियों ने पहले आदिल की हत्या की, और फिर गोली मारते हुए उसका वीडियो शूट किया।

 

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और हत्यारोपी हमजा और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.