गाजियाबाद
गाजियाबाद जनपद के दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद, गाजियाबाद में शहर के बीचो-बीच एक मकान में अवैध पटाखों का बड़ा गोदाम चल रहा था। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद, गाजियाबाद में शहर के बीचो-बीच एक मकान में अवैध पटाखों का बड़ा गोदाम चल रहा था। स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त छापेमारी में इस अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 20 क्विंटल से अधिक आतिशबाजी बरामद की है।
शहर के बीच में विस्फोटक का भंडार
यह अवैध बारूद का गोदाम घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में स्थित था, जो एक घनी आबादी वाला इलाका है। इस गुप्त ठिकाने पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा थी, जो किसी भी समय एक बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। शहर के बीचों-बीच इतने बड़े पैमाने पर पटाखों का अवैध भंडारण सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
20 क्विंटल से अधिक आतिशबाजी बरामद
पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर शाम यह कार्रवाई की। रेड के दौरान मकान के अंदर से 20 क्विंटल (लगभग 2000 किलोग्राम) से ज़्यादा अवैध आतिशबाजी बरामद हुई। यह खेप दिल्ली और एनसीआर के बाजारों में अवैध रूप से बेची जानी थी, जहां पटाखों की बिक्री पर रोक है।
पुलिस ने अवैध भंडारण और बिक्री के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 2 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/BrpNk41aB4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2025





















