पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

लखनऊ

लखनऊ जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की छोटी रॉड से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


लखनऊ जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की छोटी रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रजापति चोटिल हो गए।

बताया गया है कि हमला करने वाला बंदी जेल अस्पताल में सफाई का काम करता है। घटना के बाद, जेलकर्मी और डॉक्टर ने तुरंत पूर्व मंत्री के सिर से बह रहे खून को साफ किया और प्राथमिक उपचार दिया।

 

हमले की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक और जेलर समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। प्रजापति को बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.