गाजियाबाद: मुठभेड़ में दो कुख्यात चेन लुटेरे अरेस्ट, 50-60 वारदातों का खुलासा

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के विजयनगर पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली, जब मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजियाबाद जनपद के विजयनगर पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली, जब मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में पहचान बदलकर महिलाओं से चेन, कुंडल और टॉप्स लूटने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

50 से 60 लूट की घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा

गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में अब तक 50 से 60 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे लूटे गए सोने के कुंडल, टॉप्स और चेन को बेचकर अपना खर्च चलाते थे।

सोमवार रात विजयनगर इलाके में पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध दिखने पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि इन शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी से गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में चेन स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और लूटे गए माल को खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.