मेरठ: किराना दुकान से सामान न खरीदने पर विवाद, ईंट मारकर युवक की हत्या

 

मेरठ

मेरठ: जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव में एक भयानक हत्याकांड सामने आया है। एक मामूली विवाद के चलते एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ: जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव में एक भयानक हत्याकांड सामने आया है। एक मामूली विवाद के चलते एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन (राजमिस्त्री) के रूप में हुई है।

विवाद की शुरुआत

मृतक के भाई अमित कुमार पुत्र वेदकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात को वह अपने भाई मोनू के साथ गांव के चौराहे पर किराना दुकान पर व्रत का सामान लेने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी मुलाकात विकास नामक व्यक्ति से हुई।

अमित के अनुसार, विकास ने उनसे सवाल किया कि उन्होंने उसकी दुकान से सामान क्यों नहीं खरीदा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। अमित ने आरोप लगाया कि विकास ने इस दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे, जिसका उन्होंने विरोध किया।

धमकी के बाद हत्या

विवाद के दौरान ही वहां सोनू उर्फ मोतीलाल पुत्र जयवीर आ गया। अमित ने बताया कि सोनू ने उन्हें धमकी दी और कहा कि “तुम घर को चलो, आज तुम्हें घर पर देखूंगा।”

दोनों भाई इसके बाद घर लौट आए। घर पर मृतक पवन अपने चाचा के बेटे के साथ चबूतरे पर बैठा था। कुछ देर बाद, सोनू उर्फ मोतीलाल वहां आ गया। अमित का आरोप है कि सोनू ने आकर पवन पर ईंटों से हमला कर दिया। सोनू ने पवन की कमर और सिर पर ईंटों से वार किया, जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मुख्य आरोपी सोनू उर्फ मोतीलाल की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.