हापुड़: ‘कलयुगी बेटे’ का सनसनीखेज कारनामा,61 बीमा पॉलिसी का क्लेम लेने के लिए पिता की कराई हत्या

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है।एक बेटे ने बीमा की मोटी रकम हथियाने के लिए अपने पिता की हत्या करवा दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है।एक बेटे ने बीमा की मोटी रकम हथियाने के लिए अपने पिता की हत्या करवा दी। यह मामला तब खुला जब युवक ने पिता की मौत के बाद ₹50 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम करने की कोशिश की।

करोड़ों के बीमा का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विशाल ने 2018 में अपने पिता का बीमा कराना शुरू किया था।

₹50 करोड़ का बीमा: विशाल ने पिता का करीब ₹50 करोड़ का बीमा कराया था।

61 पॉलिसी, ₹30 लाख प्रीमियम: जांच में पता चला कि पिता के नाम पर 61 बीमा पॉलिसी थीं, जिनका वार्षिक प्रीमियम लगभग ₹30 लाख था।

कम कमाई, अधिक प्रीमियम: सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि बीमाधारक (पिता) की सालाना आय मात्र ₹15 लाख थी, जबकि बेटा विशाल खुद महीने में महज ₹25 हजार कमाता था। इतनी कम आय वाले परिवार द्वारा इतना भारी प्रीमियम भरना बीमा कंपनियों और पुलिस के लिए शक का कारण बना।

षड्यंत्र रचकर पिता को मरवाया

पुलिस जांच के अनुसार, मार्च 2024 में विशाल ने एक षड्यंत्र के तहत अपने पिता को एक मामूली हादसे में घायल बताकर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि यहीं उसने साज़िश रचकर पिता को मरवा दिया ताकि बीमा की रकम क्लेम कर सके।

पुरानी मौतें भी साजिश? पत्नी ने खोला राज

पुलिस और इंश्योरेंस कंपनी की जांच में सामने आया है कि परिवार में हुई पिछली दो मौतें भी संदेह के घेरे में हैं

माँ की मौत (2017): मां की मौत के बाद ₹25 लाख का बीमा क्लेम मिला था।

पहली पत्नी की मौत: पहली पत्नी की मौत पर भी ₹30 लाख का क्लेम मिला था।

जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस और इंश्योरेंस कंपनी दोनों ने निष्कर्ष निकाला है कि परिवार में हुई तीनों मौतों का मुख्य मकसद बीमा की रकम हासिल करना था।

तीसरी पत्नी ने किया खुलासा

विशाल की तीसरी पत्नी के कारण इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ। वह जब अपनी तीसरी पत्नी का भी बीमा कराना चाहता था, तो उसकी बेसब्री पत्नी को रास नहीं आई। किसी तरह उसे पिछली दो मौतों और बीमा क्लेम की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने बीमा कंपनी को साजिश की सूचना दे दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विशाल और इस षड्यंत्र में उसका साथ देने वाले एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.