हापुड़
हापुड़: जनपद के लोधीपुर इलाके में बीती रात ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। नकाबपोश चोरों ने एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाया और हजारों रुपये मूल्य की 8 बैटरियां चुरा लीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़: जनपद के लोधीपुर इलाके में बीती रात ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। नकाबपोश चोरों ने एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाया और हजारों रुपये मूल्य की 8 बैटरियां चुरा लीं।
चोरी के बाद जंगल में छोड़ा गया रिक्शा
मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की , चोरों ने बैटरियां निकालने के बाद, चोरी हुए ई-रिक्शा को पास के जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सुबह जब रिक्शा मालिक को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तुरंत जंगल से ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि नकाबपोश चोरों की पहचान हो सके।
पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे और चोरी की बैटरियों को भी बरामद किया जाएगा।
महराजगंज के #निचलौल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा बैदौली टोला बनकट्टी में सरकारी आवास और शौचालय योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की खबरें सामने आई हैं,https://t.co/ghQn9CIdIG@CMOfficeUP@DmMaharajganj @CdoMaharajganj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2025





















