मुजफ्फरनगर: ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 लाइसेंसी हथियार और 130 कारतूस बरामद

 

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर:जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शेरा पंजाबी ढाबे पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी अतुल सैनी उर्फ अंशुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर:जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शेरा पंजाबी ढाबे पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी अतुल सैनी उर्फ अंशुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले की आरोपी के पास से तीन लाइसेंसी हथियार और 130 से अधिक कारतूस का जखीरा बरामद किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

 

घटना 10 सितंबर की रात की है। आरोपी अतुल सैनी और उसके साथी पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित शेरा पंजाबी ढाबे पर पहुँचे थे। ढाबा मालिक शिवम के अनुसार, खाना न मिलने पर आरोपी गुस्से में आ गए और उन्होंने ढाबा मालिक पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने 10-15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ढाबा मालिक शिवम ने तुरंत तितावी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

से हुई गिरफ्तारी और बरामदगी

बीती रात, तितावी पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने अतुल सैनी को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने विरोध किया और भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में अतुल ने कबूल किया कि खाना न मिलने से उपजे गुस्से में उसने और उसके साथियों ने इन लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की थी। उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ट्रैक्टर छिपाकर भागने की फिराक में था।

बरामद हुए तीन लाइसेंसी हथियार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है, जिसमें:

एक लाइसेंसी राइफल (98 कारतूस सहित)

एक लाइसेंसी पिस्टल (32 बोर, 3 कारतूस सहित)

एक लाइसेंसी रिवॉल्वर (32 बोर, 29 कारतूस सहित)

कुल 3 लाइसेंसी हथियार और 130 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार मूल रूप से शामली के बाबरी निवासी अतुल के माता-पिता के नाम पर लाइसेंसी थे, जो फिलहाल सिविल लाइन इलाके में रह रहे थे।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अतुल सैनी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके फरार अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.