प्रतापगढ़: ‘प्रसाद’ का हलवा खाने से 4 छात्राओं की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़:  जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मोहल्ले में प्रसाद के नाम पर मकान मालिक द्वारा दिए गए हलवे को खाने से चार छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रतापगढ़: जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मोहल्ले में प्रसाद के नाम पर मकान मालिक द्वारा दिए गए हलवे को खाने से चार छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही छात्राओं ने हलवा खाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होने लगीं। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में सभी चारों छात्राओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हलवे में क्या था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे फूड पॉइजनिंग है या कोई अन्य जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना से बलीपुर मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

 

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.