महराजगंज:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की व्यापारियों से की मुलाकात, GST सुधारों पर हुई चर्चा

महराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज गुरुवार को पनियरा विधानसभा के परतावल बाजार और महराजगंज नगर के मऊपाकड़ बाजार व हनुमानगढ़ी चौराहे पर व्यापारियों से  की मुलाकात।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज गुरुवार को पनियरा विधानसभा के परतावल बाजार और महराजगंज नगर के मऊपाकड़ बाजार व हनुमानगढ़ी चौराहे पर व्यापारियों से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज गुरुवार को पनियरा विधानसभा के परतावल बाजार और महराजगंज नगर के मऊपाकड़ बाजार व हनुमानगढ़ी चौराहे पर व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने गुलाब भेंटकर उनका स्वागत किया और केंद्र सरकार द्वारा किए गए GST सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि GST रिफॉर्म्स का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि कई जरूरी वस्तुओं पर से GST हटा दिया गया है, जबकि कुछ पर टैक्स स्लैब को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर जोर

पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का लक्ष्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में सुगमता) को बढ़ावा देना है, ताकि व्यापारियों को किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स प्रणाली को आसान बनाने, पारदर्शिता लाने और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव मंत्री के साथ साझा किए। व्यापारी श्रवण निगम और मुरली निगम ने बताया कि GST सुधारों से उन्हें काफी राहत मिली है और अब व्यापार करना आसान हो गया है। छोटे व्यापारियों ने भी उम्मीद जताई कि भविष्य में और सुधार किए जाएँगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, और डीसीएफ चेयरमैन अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और नागरिक मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.