महराजगंज:मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव के गौसदन में तीन गायों की रहस्यमय मौत, रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव में स्थित गौसदन में आज दोपहर करीब 12 बजे तीन गायों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव में स्थित गौसदन में आज दोपहर करीब 12 बजे तीन गायों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस दुखद घटना ने गौसदन की व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जैसे ही इस घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, एसडीएम निचलौल, तहसीलदार निचलौल और विकासखंड अधिकारी मिठौरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मंजर बेहद ही विचलित करने वाला था। एक मृत गाय के शव को कौवे नोच रहे थे, जो गौसदन की बदहाल स्थिति को बयां कर रहा था।

गौसदन परिसर में मिले कंकाल, जांच के आदेश

अधिकारियों ने गौसदन परिसर का मुआयना किया तो वे हैरान रह गए। मौके पर न सिर्फ तीन मृत गायें मिलीं, बल्कि परिसर में कई गायों के कंकाल भी बिखरे पड़े थे। यह देखकर अधिकारियों ने माना कि गौसदन की देखरेख में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

प्रशासन अब यह जानने की कोशिश कर रहा है कि गायों की मौत का असली कारण क्या है। क्या यह किसी बीमारी की वजह से हुआ है या फिर उचित भोजन और देखभाल की कमी के कारण? अधिकारियों ने इस मामले में गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी गौसदन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

Voice Of News 24