23 महीने बाद जेल से बाहर आने वाले हैं सपा नेता आजम खान

सीतापुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान थोड़ी देर में सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान थोड़ी देर में सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं. इस खबर के बाद से ही जिला जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है.

पुलिस बल की तैनाती

 

आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. उनकी रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जेल के बाहर पहुंच गए हैं. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, जेल परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है.

समर्थक आजम खान के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे हैं और उनकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]