मेरठ: ABVP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

मेरठ

मेरठ जनपद में बाराबंकी पुलिस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेरठ में उग्र प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में बाराबंकी पुलिस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार  को मेरठ में उग्र प्रदर्शन किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का पुतला जलाया और आग के गोले इधर-उधर फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की।

यह प्रदर्शन उस घटना के विरोध में किया गया, जिसमें बाराबंकी पुलिस पर ABVP के एक कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज करने का आरोप है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने जलते हुए पुतले पर लाठियां मारीं, जिससे आग के गोले भीड़ वाले इलाके में बिखर गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को पास आने से रोकने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के लिए भी खतरा पैदा हो गया था।

इस घटना ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया, लेकिन ABVP कार्यकर्ताओं की उग्रता के कारण माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.