नौतनवां
नौतनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, महेंद्र नगर में एक घर के भीतर से तीन दिन पुराना महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, महेंद्र नगर में एक घर के भीतर से तीन दिन पुराना महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार बताते चले की की मंगलवार को महेंद्र नगर में एक घर से लगातार बदबू आ रही थी। संदेह होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना नौतनवां थाने को दी। सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, जहां कमरे में एक महिला का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, शव तीन दिन पुराना लग रहा है। महिला की पहचान और मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
महाराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, महेंद्र नगर में एक घर के भीतर से तीन दिन पुराना महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/FjKNt2fjBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2025























