सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सोमवार शाम को बहुरहना गांव निवासी शुभम तिवारी उर्फ दीपक (26) अपने दोस्त अश्विनी पांडे के साथ बाइक से बांसी से घर लौट रहे थे। जब वे काजी रुदौली स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अश्विनी पांडे को गंभीर हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया, जहां से उन्हें बस्ती रेफर कर दिया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया।

बांसी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शुभम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है और इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शुभम की असामयिक मौत से बहुरहना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.