सिद्धार्थनगर: बल्ब चोरी के आरोप में युवक को पीटा और थूक चटवाया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर एक युवक को एलईडी बल्ब चुराने के आरोप में भीड़ ने पहले जमकर पीटा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर एक युवक को एलईडी बल्ब चुराने के आरोप में भीड़ ने पहले जमकर पीटा और फिर उससे जमीन पर थूक चटवाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना रविवार रात की है। एक ऑटो पार्ट्स दुकानदार ने एक युवक को दुकान से एलईडी बल्ब चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद आसपास के दुकानदार और करीब 20 लोगों की भीड़ ने युवक को घेर लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक लगातार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है और अपनी गलती कबूल कर रहा है, लेकिन भीड़ में उसकी किसी ने नहीं सुनी।

हद तब पार हुई जब थूक चटवाया

पिटाई के बाद भी जब भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो दुकानदार ने युवक से एक घिनौनी हरकत करवाई। उसने युवक से जमीन पर थूकने और फिर अपनी जीभ से उसे चाटने के लिए कहा। मजबूरी में युवक को यह घिनौनी हरकत करनी पड़ी।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को पीटते और थूक चाटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.