हापुड़: मसाला फैक्ट्री के ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के जसरूप नगर मोहल्ले में एक मसाला फैक्ट्री के ऑफिस में आज शनिवार को भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के जसरूप नगर मोहल्ले में एक मसाला फैक्ट्री के ऑफिस में आज शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि ऑफिस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले मोहल्ला जसरूपनगर में एक मसाला फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं।फैक्ट्री में रखे मसाले, पैकिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने भी दमकल विभाग की टीम के साथ आग बुझाने में मदद की।टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.