बुलंदशहर: ऑपरेशन क्लीन के तहत 101 दोपहिया वाहनों की हुई नीलामी ,सरकार के खजाने में आए 11 लाख 10 हजार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत खुर्जा नगर कोतवाली में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत खुर्जा नगर कोतवाली में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की गई। इस दौरान, 101 दोपहिया वाहनों को ₹11 लाख 10 हजार में नीलाम किया गया।

26 बोलीदाताओं ने लिया हिस्सा

यह नीलामी एसएसपी के आदेश पर सीओ खुर्जा और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 26 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बोली हाजी वाहिद ने लगाई, जिनके नाम पर ₹11.10 लाख में बोली छूटी।

पुलिस ने बताया कि इस नीलामी का मकसद लंबे समय से थानों में पड़े लावारिस और जब्त वाहनों को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.