बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के दौरऊ गांव में सोमवार, 26 अक्टूबर को शाम पांच बजे परंपरागत रावण दहन का आयोजन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के दौरऊ गांव में सोमवार, 26 अक्टूबर को शाम पांच बजे परंपरागत रावण दहन का आयोजन हुआ। पूर्णिमा के अवसर पर हर साल होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजन के दौरान गांव में मेले जैसा माहौल रहा। चाट-पकौड़ी, जलेबी और बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।

रावण दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह आयोजन अहंकार, अन्याय और बुराइयों को त्यागकर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
ग्रामवासी महेश चंद्र राघव, उर्वेश, डॉक्टर विपिन कुमार, पंडित राजू विश्वास, अनिल कुमार और वर्तमान ग्राम प्रधान पंकज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है और अब दौरऊ गांव की पहचान बन चुकी है। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल होते हैं।
इसी क्रम में गांव में मां काली की झांकियां श्रद्धा के साथ निकाली गईं। ग्रामीणों ने मां काली के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और झांकियों को घर-घर ले जाकर स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए दौलतपुर चौकी प्रभारी ईगरेश, विक्रम सिंह और उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
सिद्धार्थनगर: बीएसए ग्राउंड में लोधी समाज की विशाल जनसभा का आयोजन; मंच से उठी हक, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की मांग
https://t.co/O3IALhaQXg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













