बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पहले छोटे स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थी शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि रविवार, एक नवंबर को गंगा बहुउद्देशीय कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाले इस शिविर में कमजोर एवं वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा। निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को विशेष लाभ देने पर जोर रहेगा।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री आवास, श्रमिक पेंशन और विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित किसानों व दिव्यांगजनों की योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने और अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) प्रथम कान्त, सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी, सीएमओ डॉ. एएस राय, प्रभारी सीडीओ कल्पना मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सीओ सदर अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: बीएसए ग्राउंड में लोधी समाज की विशाल जनसभा का आयोजन; मंच से उठी हक, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की मांग
https://t.co/O3IALhaQXg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026












