बलिया

बलिया भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जनगणना के महत्व, आंकड़ों के संकलन और दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में जनसंख्या संबंधी आंकड़ों की अहम भूमिका होती है। इसलिए जनगणना का कार्य पूरी सावधानी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए। उन्होंने जनपद में साक्षरता सहित सामाजिक-आर्थिक पहलुओं के सही संकलन को आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की स्थिति का आकलन होता है। इन आंकड़ों से यह पता चल सकेगा कि कितने लोगों के पास आवास है, किन परिवारों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं और लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति कैसी है। इसके आधार पर सरकार पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी नीतियां बना सकेगी।
प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को बताया गया कि घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नों के जरिए जानकारी एकत्र कर सही तरीके से दर्ज करनी है। प्रशिक्षण में 1 से 40 तक के प्रश्नों और आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों को 50-50 के समूहों में प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी से दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।
सिद्धार्थनगर: बीएसए ग्राउंड में लोधी समाज की विशाल जनसभा का आयोजन; मंच से उठी हक, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की मांग
https://t.co/O3IALhaQXg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













