सिद्धार्थनगर के शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार,जनपद में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लेदवा के शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अध्यापकों को शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लेदवा के शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मुस्तन शेरूल्लाह का चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और नवाचार के लिए किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पुरस्कार के लिए जनपद से तीन शिक्षकों के नाम भेजे थे, जिनमें से मुस्तन शेरूल्लाह को चुना गया। पिछले 23 वर्षों से शिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत मुस्तन ने शिक्षा को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखकर उसे रोचक और व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया।

उनके प्रयासों से न केवल विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ा, बल्कि उनकी उपस्थिति दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुस्तन ने ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावकों की उदासीनता को दूर करने के लिए उनसे नियमित संवाद किया। उन्होंने विद्यालय में खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा दिया, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.