महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मटरा धमउर टोला हड़हवा में इन दिनों एक चमत्कार की चर्चा जोरों पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मटरा धमउर टोला हड़हवा में इन दिनों एक चमत्कार की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों का दावा है कि यहाँ जमीन को चीरते हुए माँ काली की एक प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई है। इस घटना को लोग आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह खबर फैलते ही दूर-दराज के इलाकों से लोग इस चमत्कार को देखने के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहाँ आने से उनकी दुख-परेशानियां दूर हो रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इसी गाँव के एक युवक ने दावा किया है कि उसके शरीर में माँ काली का वास है। इस बात के सामने आने के बाद यह घटना आस-पास के गाँवों में भी चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे आस्था का एक नया केंद्र मान रहे हैं।
दिल्ली पुलिस में बंपर फेरबदल, 18 IPS अफसरों का तबादलाhttps://t.co/4mLMqBhYRf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2025























