बलरामपुर :पुलिस ने एक ही रात में हुई चार चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक ही रात में चार अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक ही रात में चार अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 5 अगस्त की रात को, थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के आर्यनगर मोहल्ले में कई चोरियां हुई थीं। पहली शिकायत शिवशंकर उर्फ बड़कन ने दर्ज कराई थी, जिसमें शनिदेव मंदिर से कलश, घंटा, आरती की थाल और दीपक की चोरी का जिक्र था। इसी रात, मुकेश चौहान और इदरीश के ठेले और राजेंद्र कुमार गुप्ता के दान पेटी से लगभग आठ हजार रुपये भी चोरी हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, इनके खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की।

गठित टीम ने 20 अगस्त 2025 को तीन अभियुक्तों को बलरामपुर रोड बाईपास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अलीम (निवासी नानपारा, बहराइच), सिकंदर (निवासी गदरांवा, बलरामपुर) और ओमकिशोर (निवासी कंचनपुर, गोंडा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो ठेले, एक बाल्टी, एक लोटा और एक पीली धातु का बर्तन बरामद किया है। तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.