सिद्धार्थनगर:कपिलवस्तु स्तूप में बनेगा लाइट एंड साउंड शो, पेट्रोनेट इंडिया ने दिए 3.49 करोड़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु स्तूप के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु स्तूप के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। पेट्रोनेट इंडिया ने यहाँ लाइट एंड साउंड शो के निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।

Image

यह मंजूरी जिला प्रशासन, सिद्धार्थनगर और एएसआई के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन के आधार पर दी गई है। जिलाधिकारी ने आज एएसआई के महानिदेशक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संबंध में चर्चा भी की।

एमओयू के अनुसार, लाइट एंड साउंड शो से होने वाली कुल आय को जिला प्रशासन और एएसआई के बीच 70:30 के अनुपात में बांटा जाएगा। इस शो के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत कपिलवस्तु की होगी।

इस परियोजना से कपिलवस्तु स्तूप में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी।

 

Voice Of News 24