मेरठ:पुलिस की बड़ी सफलता सैनिक से मारपीट का 8वां आरोपी गिरफ्तार, टोल कंपनी का ठेका रद्द

मेरठ

मेरठ जनपद के भूनी टोल प्लाजा पर एक सैनिक, कपिल, की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी रवि करनावल को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के भूनी टोल प्लाजा पर एक सैनिक, कपिल, की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी रवि करनावल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रवि वही आरोपी है जिसने फौजी को डंडे से मारा था।

इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए, टोल वसूलने वाली कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया है। अब मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर वाहनों को बिना टोल दिए गुजरने की अनुमति मिल गई है।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24