सिद्धार्थनगर :भू-माफिया पर चला बुलडोजर, जल निगम की 2 बीघा जमीन मुक्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। इसी क्रम में, तहसील सिद्धार्थनगर के ग्राम रोमा पार में जल निगम की दो बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। इसी क्रम में, तहसील सिद्धार्थनगर के ग्राम रोमा पार में जल निगम की दो बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। इस जमीन पर भू-माफिया शफीक ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह कार्रवाई कपिलवस्तु सदर विधायक श्याम धनी राही और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोविंद माधव के निर्देश पर की गई। बुधवार की सुबह 10 बजे से दोपहर तक चले इस अभियान में दो बुलडोजर और 25 कर्मचारियों की टीम ने हिस्सा लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में, अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया और जमीन को फिर से जल निगम के नियंत्रण में लिया गया।

सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ चेतावनी

इस दौरान नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, जेल चौकी प्रभारी अमित चौधरी और जल निगम के अवर अभियंता अविनाश यादव मौजूद रहे। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण गैरकानूनी है और भविष्य में ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक राही ने कहा कि जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ यह अभियान तेजी से जारी रहेगा। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.