सिद्धार्थनगर में यूरिया की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, सरकार पर लापरवाही का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में यूरिया खाद की भारी किल्लत और कालाबाज़ारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में यूरिया खाद की भारी किल्लत और कालाबाज़ारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण किसान परेशान हैं।

प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि बुआई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही, जिससे उनके खेती-किसानी के काम पर बुरा असर पड़ रहा है। उनका कहना था कि किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने इस दौरान कहा, “यह किसान विरोधी सरकार सिर्फ बड़े पूंजीपतियों का हित देख रही है। सरकार की नाकामी के कारण खाद की कालाबाज़ारी हो रही है। हम किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ हैं और जब तक उन्हें राहत नहीं मिलती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

धरना-प्रदर्शन के बाद, सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.