कौशांबी:खून से सना जनपद ,प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की धारदार हथियार से हत्या

कौशांबी

कौशांबी जनपद के चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कौशांबी जनपद के चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस वारदात की वजह प्रेम-प्रसंग है।

जानकारी के मुताबिक, रतगहा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय अंकुल अपने ही गांव के एक परिवार में लगातार आता-जाता था। इसी दौरान उस परिवार को पता चला कि अंकुल का उनकी बेटी के साथ प्रेम संबंध है।

मंगलवार की रात अंकुल को उसी परिवार के लोगों ने घर बुलाया, जहाँ उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना के बाद, परिजन गंभीर रूप से घायल अंकुल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.