महराजगंज
महराजगंज जनपद में 20 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती जनपद कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में 20 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती जनपद कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन नगर पंचायत आनंदनगर के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने किया।
इस अवसर पर, वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश के लिए किए गए योगदानों को याद किया। शरद कुमार सिंह ने कहा कि भारत में मोबाइल फोन का व्यापक प्रसार राजीव गांधी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है। जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने संचार क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश लाल ने वर्तमान राजनीति पर बात करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुए बदलाव की चर्चा की।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें विनोद सिंह, गोपाल शाही, डॉ. रामनारायण, राजन शुक्ला, रेखा गुप्ता, शिव पूजन, विधि नारायण वर्मा, पूर्णमासी यादव और इश्तियाक अहमद शामिल थे।
#महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव के बड़का टोला में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय खेसारी चंद साहनी के रूप में हुई, देखिए वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/Gl2N9G6W35
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2025























