महराजगंज: पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव के बड़का टोला में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव के बड़का टोला में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय खेसारी चंद साहनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि खेसारी चंद साहनी आज सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गाँव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ देखा।

घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.