बुलंदशहर:पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नेचर करने वाला में हुआ घायल,अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में पुलिस की राहगीरों से छिनैती करने वाले एक गिरोह से मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद में पुलिस की राहगीरों से छिनैती करने वाले एक गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गिरोह ने हाल ही में एक राहगीर से मोबाइल फोन छीन लिया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की।

मुठभेड़ के दौरान, पुलिस की गोली लगने से जुनैद नाम का लुटेरा घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस ने घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24