सिद्धार्थनगर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मेडल, प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
निरीक्षक पांडे को यह सम्मान पिछले दस वर्षों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। एसपी डॉ. महाजन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निरीक्षक पांडे ने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया है और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समारोह की शुरुआत परेड की सलामी और राष्ट्रीय ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद निरीक्षक पांडे ने इस उपलब्धि को अपनी पूरी महिला थाना टीम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक लगन से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, सिविल पुलिस और पीएसी के जवान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सभी ने महिला थाना प्रभारी को बधाई दी।
महराजगंज जिले में तिरंगे के ही नीचे दिखा भ्रष्टाचार का झलक, धानी ब्लॉक के ग्राम सभा बरडाड़ में स्वतंत्रता दिवस पर ऊपर लहराता रहा तिरंगा, नीचे भ्रष्टाचार की मिट्टी में लिपटे रहें अधिकारी एवं कर्मचारी@CMOfficeUP @DmMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/lqh3QW9wvY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2025























