महराजगंज:जिलाधिकारी ने किया होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धनेवा धनेई में निर्माणाधीन होमगार्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धनेवा धनेई में निर्माणाधीन होमगार्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीसिडको से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस होमगार्ड कार्यालय का निर्माण 335.90 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके तहत मुख्य भवन, गैराज, साइकिल स्टैंड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नाली, चारदीवारी, डी.जी. सेट और सोलर पैनल जैसी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि मुख्य भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और गैराज का प्लास्टर का काम पूरा हो गया है।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने भवन के लेआउट प्लान की समीक्षा की और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में हनी कॉम्बिंग (कंक्रीट में जाली बनना) न हो। साथ ही, उन्होंने प्रयोग होने वाली सरिया को रेड ऑक्साइड से उपचारित करने के लिए भी कहा।

उन्होंने कार्यदाई संस्था को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, परियोजना प्रबंधक यूपीसिडको और कमांडेंट सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.