सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर.का बड़ा एक्शन खाद की कालाबाजारी में दो दुकानें सील,लाइसेंस रद्द

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में किसानों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने आज मंगलवार को खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में किसानों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने आज मंगलवार को खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की। उन्होंने दो खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहां यूरिया की कृत्रिम कमी पैदा कर उसे नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

दो दुकानें सील, एक का लाइसेंस रद्द

डीएम ने सबसे पहले केवटली चौराहा पर स्थित मेसर्स कृष्णा खाद भंडार का जायजा लिया। दुकान बंद मिलने पर उसे तुरंत सील कर दिया गया। इसके अलावा, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को 13 अगस्त को मौके पर गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में, बैरिहवा स्थित किसान कृषि सेवा केंद्र की जांच के दौरान भारी अनियमितता पाई गई। स्टॉक रजिस्टर में 598 बोरी खाद दर्ज थी, जबकि मौके पर सिर्फ 150 बोरी ही मिली। इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने दुकान को सील कर दिया, लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.