सिद्धार्थनगर:शौच के लिए गए 66 वर्षीय बुजुर्ग का नदी में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे,,खोजबीन जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव के पास एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव के पास एक दुखद घटना सामने आई है। आज मंगलवार को 66 वर्षीय सरवर अली नदी किनारे शौच करने गए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। नदी का बहाव तेज होने के कारण वे काफी दूर तक बह गए।

घटना के समय मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पानी में संघर्ष करते देखा, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही वे लापता हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई।

नदी के तेज बहाव और अत्यधिक गहरे पानी के कारण अभी तक सरवर अली का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया है और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

प्रशासन ने सरवर अली के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। परिवार और गांव वाले उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.