मेरठ: वेतन मांगने पर मीट कारोबारी ने कर्मचारियों को बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल

मेरठ

मेरठ जनपद में एक मीट कारोबारी द्वारा दो कर्मचारियों की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में एक मीट कारोबारी द्वारा दो कर्मचारियों की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कारोबारी एक मिनट में करीब 30 बार बेल्ट बरसाता हुआ दिख रहा है। कर्मचारी दर्द से कराहते और चिल्लाते रहे, लेकिन कारोबारी उन्हें लगातार पीटता रहा।

 


पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला था। जब उन्होंने अपनी तनख्वाह मांगी, तो कारोबारी ने उन्हें बुरी तरह पीटा। यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कारोबारी एक कमरे में बैठकर बेल्ट से दोनों कर्मचारियों की पिटाई कर रहा है। कमरे में 3-4 अन्य लोग भी मौजूद हैं, लेकिन कोई भी कारोबारी को रोकने की कोशिश नहीं करता।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर कारोबारी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24