महराजगंज में यूरिया की कमी से किसान परेशान, कालाबाजारी का लगाया आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के ग्राम सभा बैरवा चंदनपुर के टोला कडजहीयां चौराहे पर किसान यूरिया खाद की भारी कमी से परेशान हैं।पढ़ें वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के ग्राम सभा बैरवा चंदनपुर के टोला कडजहीयां चौराहे पर किसान यूरिया खाद की भारी कमी से परेशान हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि दुकानदार सरकारी दर से अधिक दाम पर खाद बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वॉयस ऑफ न्यूज़ 24 केसंवाददाता से बात करते हुए किसानों ने बताया की उन्हें सरकारी दर पर यूरिया नहीं मिल रही है। इसके बजाय, मजबूरन उन्हें कुछ दुकानदारों से 500 से 600 रुपये प्रति बोरी के ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

किसानों ने बताया कि कडजहियां चौराहे से अधिकांश खाद नेपाल भेजी जा रही है, जिससे स्थानीय किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही है।

किसानों ने मे० कांदू खाद भंडार, कडजहियां पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुकान में यूरिया होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं दी जा रही है।

वॉयस ऑफ न्यूज़ 24 के संवाददाता ने इस मामले को महाराजगंज के जिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी के संज्ञान में लाया। कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। कृषि अधिकारियों ने कहा है कि अगर कोई दुकानदार खाद की कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.