आखिर क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन?, जानें इस त्योहार को मनाने के पीछे की कहानी

ब्यूरो रिपोर्ट

रक्षाबंधन भारत में भाई-बहन के बीच के बंधन का जश्न मनाने वाला एक प्रिय त्यौहार है। पारंपरिक रूप से, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर एक पवित्र धागा या राखी बाँधती हैं, जो उनके प्रेम और खुशहाली का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों को राखी के उपहार देते हैं और जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।

भाई के कलाई का यही धागा बहन की रक्षा का बन जाता है सुरक्षा कवच

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी बहनें अपने भाइयों के कलाई में एक प्रेम का धागा ही नहीं बांधती हैं, बल्कि भाई के हाथ में उस प्रेम के धागे के जरिए अपने लिए सुरक्षा का एक कवच तैयार करतीं हैं। जिसका स्पष्ट उदाहरण रक्षाका का बंधन अर्थात रक्षाबंधन शब्द में ही छिपा है।

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद भाई-बहन आपसी सौहार्द और जीवन भर प्रेम-भाव से रहने का वचन लेते हैं साथ ही एक-दूसरे के सुख-दुख को बांटने का इस प्रेम के धागे अर्थात रक्षाबंधन को जरिया बनाते हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.