महराजगंज:गड़ौरा में खाद की कमी से किसान परेशान, आधी रात से लग रही लाइनें

महराजगंज

महराजगंज जनपद के गड़ौरा की बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसान बेहद परेशान हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के गड़ौरा की बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसान बेहद परेशान हैं। सरकारी दावों के विपरीत, किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।

क्षेत्रीय सहकारी समिति के बाहर किसान आधी रात से ही लंबी लाइनों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। स्थानीय किसानों, जैसे दीपू पाण्डेय, वीरेंद्र, संजय और हीरा ने बताया कि इस समय फसलों को खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है।

किसानों का कहना है कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो फसल की वृद्धि प्रभावित होगी, जिससे पैदावार कम हो सकती है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24