गोंडा में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सरयू में गिरी, 11 लोगों की मौत

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के ज्यादातर लोगों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के ज्यादातर लोगों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। गाड़ी में सवार 15 लोगों में से 4 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि 11 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

जल चढ़ाने जा रहे थे सभी

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा आज रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।

गेट लॉक होने से नहीं बच पाई जान

हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के नहर में गिरते ही उसके गेट लॉक हो गए। नहर में पानी लबालब भरा होने के कारण कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी पानी में डूब गई। अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने बोलेरो को नहर में गिरते देखा और तुरंत बचाने के लिए पानी में कूद गए। हालांकि, वे गेट नहीं खोल पाए। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने गाड़ी की खिड़की का शीशा तोड़कर 4 लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रॉपर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और गाड़ी के शीशे तोड़कर 11 शवों को बाहर निकाला।

11 लोगों की मौत, 4 सुरक्षित
हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो में सड़क पर 11 शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान नायक कसौधन, काजल, विनम्र, रचना, सौम्या, शुभ, रामकरन, अमित, अंजू वर्मा, सरजू और दुर्गेश नंदिनी के रूप में की है। फिलहाल बोलेरो अभी भी नहर में फंसी हुई है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.